Bihar DElEd Registration 2025-27: बिहार डीएलएड फेस टू फेस कोर्स के लिए आवेदन आज से शुरू, अंतिम तिथि 17 अप्रैल

Santosh Kumar | April 11, 2026 | 05:13 PM IST | 2 mins read

दो वर्षीय डीएलएड (फेस-टू-फेस) कोर्स में नामांकन हेतु ऑनलाइन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट deled.biharboardonline.org पर अपलोड किया गया है।

बिहार डीएलएड फेस टू फेस कोर्स के लिए आवेदन लिंक deled.biharboardonline.org पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सत्र 2025–27 के लिए फेस-टू-फेस डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल हुए पात्र अभ्यर्थियों के लिए दो वर्षीय डीएलएड (फेस-टू-फेस) कोर्स में नामांकन हेतु ऑनलाइन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट deled.biharboardonline.org के माध्यम से भर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, उन्हीं छात्रों का पंजीकरण किया जाए, जिनका नामांकन वैध है। यानी वही छात्र शामिल होंगे, जिन्हें चयन प्रक्रिया या निर्धारित सीटों के अनुसार पहले, दूसरे, तीसरे या स्पॉट एडमिशन राउंड के जरिए प्रवेश मिला है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, किसी भी प्रकार के बदलाव या सुधार के अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Bihar DElEd Registration 2025-27: आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त और बीएसईबी से संबद्ध सभी प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को, समिति के पोर्टल से पंजीकरण आवेदन पत्र दो प्रतियों में डाउनलोड करना होगा और इसे 17 अप्रैल तक छात्रों को उपलब्ध कराना होगा।

प्रत्येक ऐसे छात्र के लिए, जिसका पंजीकरण आवेदन जमा किया गया है, शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख सबसे पहले छात्रों की कुल संख्या के आधार पर निर्धारित शुल्क जमा करेंगे। इसके बाद ही पंजीकरण आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा।

Also read IGNOU 39th Convocation: 3.24 लाख से अधिक छात्रों को दिए गए डिग्री-डिप्लोमा, उपराष्ट्रपति रहे मुख्य अतिथि

Bihar DElEd Registration 2025-27: बिहार डीएलएड आवेदन शुल्क

बिहार डीएलएड फेस टू फेस कोर्स के लिए आवेदन शुल्क नीचे तालिका में दिया गया है-

मद

निर्धारित शुल्क

ऑनलाइन पंजीयन आवेदन पत्र शुल्क (सभी कोटि के विद्यार्थियों को)

₹ 50/-

ऑनलाइन डाटा एंट्री शुल्क

₹ 20/-

पंजीयन शुल्क

₹ 330/-

कुल राशि

₹ 400/-

आवेदन करते समय किसी भी असुविधा की स्थिति में, समाधान के लिए समिति के हेल्पलाइन नंबरों—9430429722, 0612-2232239—पर संपर्क कर सकते हैं, या bseb@antiersolutions.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क साध सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]