BSEB Scrutiny 2024: बीएसईबी 10वीं-12वीं विशेष कंपार्टमेंट रिजल्ट स्क्रूटिनी पंजीकरण शुरू, जानें प्रक्रिया
Saurabh Pandey | June 3, 2024 | 08:41 AM IST | 1 min read
बीएसईबी विशेष एवं कंपार्टमेंट स्क्रूटिनी 2024 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क का भुगतान करने वाले आवेदकों की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा समिति द्वारा की जाएगी। यदि जांच के बाद अंकों में कमी आती है, तो संशोधित अंक ही मान्य होंगे।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) , पटना, की तरफ से बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट 2024 स्क्रूटिनी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो छात्र अपने बीएसईबी 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने का अनुरोध कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बीएसईबी 2024 कंपार्टमेंटल स्क्रूटिनी फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 जून तक है।
छात्र बीएसईबी 10वीं, 12वीं स्क्रूटिनी प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर स्क्रूटिनी पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटिनी पंजीकरण प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों को अपनी जन्मतिथि, परीक्षा कोड और रोल नंबर जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
बीएसईबी कंपार्टमेंट स्क्रूटनी शुल्क
बीएसईबी कंपार्टमेंट स्क्रूटिनी शुल्क 2024 प्रति विषय 120 रुपये है। बीएसईबी विशेष एवं कंपार्टमेंट स्क्रूटिनी 2024 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क का भुगतान करने वाले आवेदकों की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा समिति द्वारा की जाएगी। यदि जांच के बाद अंकों में कमी आती है, तो संशोधित अंक ही मान्य होंगे।
बीएसईबी 2024 मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 4 मई से 11 मई 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि बिहार बोर्ड इंटर-कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 29 अप्रैल से 11 मई 2024 तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी 10वीं, 12वीं विशेष परीक्षा परिणाम 29 मई को घोषित किए गए थे।
BSEB 10th,12th Scrutiny 2024: कंपार्टमेंट स्क्रूटिनी आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboaronline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बीएसईबी 2024 स्क्रूटिनी एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- जिस विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक बीएसईबी 2024 कंपार्टमेंट स्क्रूटिनी शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद स्क्रूटिनी एप्लिकेशन की एक प्रति सबमिट करें और सेव करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई