Bihar DElED Marksheet: बिहार बोर्ड ने डीएलएड व आईटीआई भाषा परीक्षाओं के सर्टिफिकेट और मार्कशीट जारी किए
Santosh Kumar | September 17, 2026 | 04:45 PM IST | 1 min read
सभी संबंधित संस्थानों के प्रिंसिपल अपने संस्थान से जुड़े डॉक्यूमेंट जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से लेंगे और उन्हें छात्रों को उपलब्ध कराएंगे।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बिहार बोर्ड) ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) और आईटीआई हायर सेकेंडरी लेवल की भाषा परीक्षाओं से जुड़े सर्टिफिकेट और मार्कशीट जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने ये दस्तावेज जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालयों को भेज दिए हैं। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है।
बोर्ड ने डीएलएड परीक्षा 2025 का ओरिजिनल सर्टिफिकेट, डीएलएड ट्रेनिंग सेशन 2022-24 का रजिस्ट्रेशन कार्ड, डीएलएड परीक्षा 2024 की मार्कशीट और डीएलएड स्पेशल परीक्षा 2024 की संशोधित मार्कशीट जारी कर दी हैं।
इसके अलावा, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग हायर सेकेंडरी लेवल भाषा परीक्षा, 2026 की मार्कशीट और मूल सर्टिफिकेट भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। बोर्ड के अनुसार, ये सभी डॉक्यूमेंट संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में उपलब्ध हैं।
सभी संबंधित संस्थानों के प्रिंसिपल अपने संस्थान से जुड़े डॉक्यूमेंट जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से लेंगे और उन्हें छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें और भविष्य की योजनाओं के लिए उनका सही इस्तेमाल करें। लेटेस्ट जानकारी के लिए स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और एक्स हैंडल देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल