BSEB 10th Compartment Exam 2026: बीएसईबी 10वीं विशेष, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन डेट 10 अप्रैल तक बढ़ी

Santosh Kumar | April 8, 2026 | 04:26 PM IST | 2 mins read

इससे पहले, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल या उससे पहले तय की गई थी; हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है।

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download EBook
बिहार बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी की है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 10 की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षाओं 2026 के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। छात्र अब 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने यह निर्णय छात्रों को अतिरिक्त समय देने के लिए लिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी की है।

इससे पहले, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल या उससे पहले तय की गई थी; हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है। आवेदन फॉर्म संबंधित स्कूलों के माध्यम से exam.biharboardonline.org पर जाकर भरना होगा।

इसके अलावा, आवेदन लिंक biharboardonline.com पर भी सक्रिय है। यह कंपार्टमेंटल परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा के दौरान एक या दो विषयों में फेल हो गए थे, या जो न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असफल रहे।

BSEB 10th Compartment Exam 2026: शुल्क का विवरण

कक्षा 10वीं विशेष, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों से लिए जाने वाले निर्धारित परीक्षा शुल्क का विवरण निम्नवत् हैः

मद

सामान्य कोटि के लिए

आरक्षित कोटि SC, ST & EBC (BC-I) के लिए

ऑनलाइन परीक्षा आवेदन शुल्क

₹ 70.00

₹ 70.00

परीक्षा शुल्क

₹ 115.00

विविध शुल्क

₹ 430.00

₹ 430.00

अंक पत्र शुल्क

₹ 170.00

₹ 170.00

औपबंधिक प्रमाण पत्र शुल्क (सभी विषयों में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी के लिए)

₹ 110.00

₹ 110.00

विज्ञान आनुषंगिक शुल्क (सभी विषयों में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी के लिए)

₹ 55.00

₹ 55.00

कुल

₹ 950.00

₹ 835.00

व्यावहारिक परीक्षा शुल्क (केवल गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत एवं ललित कला विषय के लिए)

₹ 30.00

₹ 30.00

ऑनलाइन शुल्क (₹ 30/-)

₹ 30.00

₹ 30.00

कुल

₹ 1010.00

₹ 895.00

Also read BSEB 12th Compartment Exam: बीएसईबी इंटर स्पेशल व कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन तिथि कल तक बढ़ाई गई

BSEB 10th Special Exam 2026: बोर्ड ने जारी किए आवेदन संबंधी निर्देश

ऑनलाईन शुल्क (रु०30/-) शिक्षण संस्थान द्वारा रखा जाएगा, जिसका उपयोग शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा विद्यार्थी के ऑनलाईन आवेदन भरने तथा उन्हें डमी / मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्राप्त कराने के मद में किया जाएगा।

जारी अधिसूचना के अनुसार, बेटरमेन्ट एवं एकल विषय (अंग्रेजी) की परीक्षा के लिए प्रति परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त 200.00 रुपये अनुमति शुल्क अलग से देय है जो परीक्षा शुल्क के साथ जमा करना अनिवार्य है।

माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित एवं अनुत्तीर्ण पूर्ववर्ती / कम्पार्टमेन्टल परीक्षार्थियों को औपबंधिक प्रमाण पत्र शुल्क 110.00 रुपये, विज्ञान आन्तरिक शुल्क 55.00 रुपये एवं व्यावहारिक परीक्षा शुल्क 30.00 रुपये देय नहीं है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]