BSEB Compartment Result 2025: बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | May 31, 2025 | 12:39 PM IST | 1 min read
बीएसईबी 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 2 से 13 मई, 2025 तक, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 से 7 मई, 2025 तक आयोजित की गईं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) आज 31 मई 2025 को कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। जो छात्र बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बीएसईबी 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 2 से 13 मई, 2025 तक, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 से 7 मई, 2025 तक आयोजित की गईं। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के 2025 के नतीजे क्रमश: 29 और 25 मार्च को घोषित किए गए।
BSEB Compartment Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट विवरण
बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल) जैसी जानकारी दर्ज होगी।
अगर किसी छात्र को रिजल्ट में कोई गलती नजर आती है तो उसे तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए। कंपार्टमेंट परीक्षा में सफल होने वाले छात्र कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से अपने मूल प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
Also read BSEB Class 12th Exam 2025: बीएसईबी इंटर स्पेशल, कंपार्टमेंट परीक्षा की आंसर की जारी, करें डाउनलोड
BSEB Compartment Result Date: पिछले साल रिजल्ट डेट
पिछले साल 2024 में बोर्ड ने कंपार्टमेंट रिजल्ट 29 मई को जारी किया। इस साल भी रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते में जारी किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। मूल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों को उपलब्ध करा दी जाएगी, जहां से छात्र इसे प्राप्त कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल