BPSSC SI Prelims Result 2023: बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए थे शामिल
Abhay Pratap Singh | February 8, 2024 | 04:26 PM IST | 1 min read
सब-इंस्पेक्टर के पद पर उम्मीदवार का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, प्रमाणपत्र सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बीपीएसएससी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) प्रीलिम्स रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। वहीं, बीपीएसएससी एसआई परीक्षा में शामिल 1129 अभ्यर्थियों की कॉपी कदाचार व अन्य कारणों के चलते नहीं जांची गई।
सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया के लिए जारी प्रारंभिक परिणाम में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए हैं। बीपीएसएससी एसआई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पिछले साल 1 नवंबर को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल 45,510 अभ्यर्थियों में से 44,381 अभ्यर्थियों की कॉपी जांची गई थी।
प्री एग्जाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही एसआई भर्ती के लिए आयोजित मेन एग्जाम में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), प्रमाणपत्र सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार कैंडिडेट का अंतिम चयन किया जाएगा।
बीपीएसएससी एसआई रिजल्ट 2023: ऐसे देखें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर बिहार एसआई 2023 प्रीलिम्स रिजल्ट देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- अब “महत्वपूर्ण सूचना: निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में उप निरीक्षक निषेध और सतर्कता विभाग में पुलिस उप निरीक्षक, सतर्कता के पद के लिए आयोजित प्रारंभिक (लिखित) परीक्षा के परिणाम (विज्ञापन संख्या 03/) 2023),'' पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार पीडीएफ में अपना रोल नंबर जांचें।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी