BPSSC Enforcement SI Admit Card 2025: बिहार प्रवर्तन एसआई एडमिट कार्ड जारी, लिखित परीक्षा 7 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | August 22, 2025 | 06:11 PM IST | 2 mins read
बीपीएसएससी प्रवर्तन एसआई 2025 परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के परिवहन विभाग में प्रवर्तन उप निरीक्षक (Enforcement Sub-Inspector) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार प्रवर्तन एसआई एडमिट कार्ड 2025 जांच कर सकते हैं।
बिहार प्रवर्तन एसआई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी/ रजिटर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी। बीपीएसएससी प्रवर्तन एसआई परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड आदि परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
बिहार प्रवर्तन एसआई भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 7 सितंबर को दो घंटे की अवधि के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:30 बजे है। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्रों का गेट बंद कर दिया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, “जो अभ्यर्थी किसी कारण से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सके, वे 2 सितंबर, 2025 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बीपीएसएससी के 5 हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से अपने आवेदन पत्र और फोटो पहचान पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होकर डुप्लिकेट ई-प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।”
अधिसूचना में कहा गया, रोल नंबर के अनुसार परीक्षा केंद्रों की सूची 22 अगस्त, 2025 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रवर्तन एसआई के 33 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बीपीएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
Bihar Enforcement SI Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार प्रवर्तन एसआई हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, परिवहन विभाग टैब पर क्लिक करें।
- प्रवर्तन एसआई एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी