BPSSC SI Notification 2025: बिहार पुलिस एसआई भर्ती नोटिफिकेशन 1,799 पदों के लिए जारी; 26 सितंबर से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 23, 2025 | 05:21 PM IST | 2 mins read
बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 23 सितंबर को विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए 26 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती 2025 के ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर तय की गई है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,799 एसआई के पदों को भरा जाएगा, जिसमें एससी के 210, एसटी के 15, ईबीसी के 273 और बीसी के 222 पद शामिल हैं। इसके अलावा, अनारक्षित के 42 पद, ईडब्ल्यूएस के 180 पद और ट्रांसजेंडर के 7 पद भरे जाएंगे। वहीं, पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 42 पद आरक्षित हैं।
बीपीएसएससी एसआई भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। सभी वर्गों की महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा चरण को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट बिहार एसआई भर्ती अधिसूचना 2025 की जांच कर सकते हैं।
Bihar Police SI Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in के ‘बिहार पुलिस’ टैब पर जाकर Advt. No. 05/2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें