BPSC ASO Mains Admit Card 2026: बीपीएससी एएसओ मेन्स एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें; 27 फरवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 20, 2026 | 10:47 AM IST | 1 min read
बीपीएससी एएसओ हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 20 फरवरी को विज्ञापन संख्या 37/2025 के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी एएसओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी एएसओ हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र कोड/ परीक्षा केंद्र के नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी 25 फरवरी, 2026 से उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थियों को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आयोग द्वारा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर मेन्स एग्जाम 27 फरवरी, 2026 को दो शिफ्ट में पटना मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र में कराई जाएगी। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Also read NPCIL Admit Card 2026: एनपीसीआईएल एडमिट कार्ड npcilcareers.co.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जांचें
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीपीएससी एएसओ एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41 रिक्त पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BPSC Assistant Section Officer Admit Card 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीपीएससी पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बीपीएससी एएसओ मेन्स एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्यके संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा