BPSC TRE 4 Online Form: बीपीएससी टीआरई 4 के लिए अब 25 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, संशोधित कार्यक्रम जानें
Abhay Pratap Singh | September 22, 2026 | 06:36 PM IST | 2 mins read
बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 4.0 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर भर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 22 सितंबर को जारी नोटिस में बताया कि विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 25 सितंबर से शुरू होगी। इससे पहले, बीपीएससी टीआरई 4.0 के आवेदन 21 सितंबर, 2026 से शुरू होने थे।
बीपीएससी टीआरई 4.0 के माध्यम से बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों को भरा जाएगा। प्राथमिक विद्यालय के लिए सीटेट/बीटीईटी पेपर-1, मध्य विद्यालय के लिए सीटेट सीटेट/बीटीईटी पेपर-2, माध्यमिक विद्यालय एवं विशेष विद्यालय के लिए एसटेट पेपर-1 और उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए एसटेट पेपर-2 उत्तीर्ण हों।
BPSC TRE 4 Revised Date 2026: संशोधित कार्यक्रम
अभ्यर्थियों को बिहार स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 4.0 के लिए आवेदन से पहले वेबसाइट पर प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आवश्यक एवं विस्तृत निर्देश का अध्ययन करने की सलाह दी गई है। नीचे सारणी में बिहार टीआरई चरण-4 2026 के लिए संशोधित कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|---|
| 1 | भुगतान शुरू करने की तिथि | 25 सितंबर 2026 |
| 2 | भुगतान की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर 2026 |
| 3 | ऑनलाइन आवेदन शुरू | 25 सितंबर 2026 |
| 4 | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अक्टूबर 2026 |
बीपीएससी टीआरई 4 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5), मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10) और उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 से 12) के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।
न्यूनतम आयु प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के लिए 18 वर्ष तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी। अनारक्षित पुरुष की अधिकतम आयु 37 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी टीआरई 4.0 नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
BPSC Bihar School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026: आवेदन चरण
बिहार बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन फॉर्म भरने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- टीआरई 4.0 आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल