BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बीपीएससी टीआरई 3.0 के तहत शिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन 10 फरवरी से
Abhay Pratap Singh | February 7, 2024 | 10:28 PM IST | 1 min read
बीपीएससी टीआरई-3.0 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बीपीएससी टीआरई-3.0 के लिए 10 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए अंतिम तिथि 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती के तहत कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। वहीं, अभ्यर्थी www.bpsc.bih.nic.in पर अधिसूचना देख सकते हैं।
बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा कि टीआरई 2.0 के तहत भर्ती प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। जिसके बाद अब मार्च 2024 में टीआरई 3.0 के तहत शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस बार सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं है। वहीं, टीआरई 4.0 का आयोजन अगस्त माह में किया जाएगा।
बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में 22 मार्च से 24 मार्च 2024 के बीच परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए इस बार नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। टीआरई 3.0 परीक्षा एक पेपर में 2:30 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत करीब 71 हजार रिक्तियां भरी जाएंगी।
अगली खबर
]इग्नू क्षेत्रीय केंद्रों का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री प्रधान ने इग्नू मुख्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रोडक्शन सेंटर में एक अत्याधुनिक स्टूडियो का भी अनावरण किया।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल