BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in पर जारी, परीक्षा 19 जुलाई से
Abhay Pratap Singh | July 9, 2024 | 01:31 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज यानी 9 जुलाई को बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 3 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड देख सकते हैं।
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 3 हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे यानी 150 मिनट तय की गई है।
बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि एवं समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिशानिर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। बीपीएससी टीआरई एडमिट कार्ड 2024 में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारों को तुरंत सुधार के लिए BPSC से संपर्क करना चाहिए।
Also read Bihar B.Ed CET Result 2024: बिहार बीएड सीईटी परिणाम biharcetbed-lnmu.in पर जारी, डाउनलोड करें
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, बीपीएससी टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम चरण 3 परीक्षा 19 जुलाई से 21 जुलाई तक दोपहर 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जबकि, 22 जुलाई की परीक्षा दो पालियों में पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती अभियान के तहत राज्य में शिक्षक के पदों पर कुल 87,074 रिक्तियों को भरा जाएगा। बीएसईबी टीआरई फेज 3 भर्ती परीक्षा के माध्यम से बिहार में प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5 तक), मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8 तक), माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 से 10 तक) और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 12 तक) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
BPSC TRE 3.0 ADMIT CARD 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड डाउलनोड कर सकते हैं:
- बीपीएससी की वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in/main/home पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट अपना बीपीएससी टीआरई 2024 हाल टिकट जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा