BPSC Stenographer Exam 2026: आवेदन में कार्य अनुभव का दावा करने वाले उम्मीदवार 30 अगस्त तक अपलोड करें दस्तावेज
Santosh Kumar | August 25, 2026 | 09:10 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आयोग की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर लॉग इन करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। आयोग ने उन सभी उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है जो लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए थे और जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान कार्य अनुभव का दावा किया।
उम्मीदवारों को 25 से 30 अगस्त के बीच अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। तय समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा न करने पर काम के अनुभव से जुड़ा दावा अमान्य हो जाएगा, जिससे अंतिम चयन प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।
इन दस्तावेजों में संबंधित पद के लिए अनुभव प्रमाण-पत्र, नियुक्ति पत्र, संबंधित कंट्रोलिंग अधिकारी द्वारा जारी वेतन भुगतान प्रमाण-पत्र/वेतन स्लिप (5 साल तक की अवधि के लिए) और बैंक खाते का विवरण शामिल हैं।
उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आयोग की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर लॉग इन करना होगा। प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए 'Upload/Re-Upload Document' सेक्शन में जाना होगा।
यहां 'व्यू' बटन पर क्लिक करना होगा। बीपीएससी की अधिसूचना में कहा गया है कि सभी दस्तावेज साफ और स्कैन किए हुए पीडीएफ प्रारूप में होने चाहिए, और हर फाइल का साइज 200 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा