BPSC Project Manager 2025 Exam Date: बिहार प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | August 17, 2026 | 05:04 PM IST | 2 mins read
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र आधारकार्ड आदि लाना होगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या - 109/2025 के अंतर्गत परियोजना प्रबंधक (Project Manager) के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर 2025 प्रीलिम्स एग्जाम 4 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र आधारकार्ड आदि लाना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उद्योग विभाग, बिहार के नियंत्रणाधीन बिहार उद्योग सेवा संवर्ग के तहत परियोजना प्रबंधक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 (रविवार) को संभावित है। प्रशासनिक / अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जा सकता है।”
बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर चयन प्रक्रिया 2025 में प्रारंभिक परीक्षा (एमसीक्यू), मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। बीपीएससी बिहार प्रोजेक्ट मैनेजर 2025 प्रीलिम्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर होगा।
प्रारंभिक परीक्षा में 150 अंकों के लिए निर्धारित है, जिसकी अवधि 2 घंटे 15 मिनट निर्धारित है। पेपर में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता से प्रश्न होंगे। बिहार प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 के तहत 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
BPSC Project Manager Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक बीपीएससी की वेबसाइट पर bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- प्रोजेक्ट मैनेजर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच