BPSC Exam Calendar 2026: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जारी, पूरा शेड्यूल डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 2, 2026 | 11:23 PM IST | 3 mins read
विज्ञापन संख्या 29/2024 के तहत सिमुलतला स्कूल, जमुई में सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी टीचर पद के लिए मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2026 को होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2 फरवरी को वर्ष 2026 की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में इंटीग्रेटेड सीसीई 70वीं, 71वीं और 71वीं परीक्षा से संबंधित जानकारी के साथ अन्य परीक्षाओं के लिए प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट डेट जांच सकते हैं।
बीपीएससी द्वारा ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जारी परीक्षा कैंलेडर के अनुसार, विज्ञापन संख्या 43/2025 के तहत एलडीसी भर्ती का फाइनल रिजल्ट फरवरी 2026 में जारी होने की उम्मीद है। जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट एनवायरमेंट ऑफिसर, पीआर ऑफिसर और सिस्टम एनालिस्ट के लिए साक्षात्कार फरवरी 2026 में होगा।
एकीकृत सीसीई 70वीं का फाइनल रिजल्ट अप्रैल/ मई 2026 में घोषित किया जाएगा। इंटीग्रेटेड सीसीई 71वीं की मुख्य परीक्षा अप्रैल 2026 में और इंटीग्रेटेड CCE 72वीं के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। प्रोजेक्ट मैनेजर (इंडस्ट्री विभाग) और ऑडिटर, पंचायती राज विभाग की प्रारंभिक परीक्षा तिथि क्रमशः 30 मई और 5 जुलाई है।
बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कैलेंडर में अधिकांश तिथियां अस्थायी हैं और प्रशासनिक या व्यवस्थागत कारणों से इनमें परिवर्तन हो सकता है। उम्मीदवार बीपीएससी के ऑफिशियल एक्स हैंडल @BPSCOffice पर जाकर या बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 पीडीएफ की जांच कर सकते हैं।
Also read UPPSC Exam Calendar 2026: यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर uppsc.up.nic.in पर जारी; पूरा कार्यक्रम जांचें
BPSC Calendar 2026: बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर
नीचे सारणी में कैंडिडेट बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 की जांच कर सकते हैं:
| पोस्ट का नाम | तिथियां |
|---|---|
|
इंटीग्रेटेड CCE 70वीं |
प्रीलिम्स: दिसंबर 2024 और जनवरी 2025, मेन्स: अप्रैल 2025, इंटरव्यू: जनवरी 2026, अंतिम परिणाम: अप्रैल/मई 2026 |
|
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक (सिमुलतला स्कूल, जमुई) |
प्रीलिम्स: 16 अगस्त 2024, मेन्स: 17 & 18 जून 2026, इंटरव्यू: TBD, अंतिम परिणाम: निर्धारित नहीं है |
|
जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक |
प्रीलिम्स: 3 अगस्त 2025, मेन्स: नवम्बर 2025, इंटरव्यू: जनवरी 2026, अंतिम परिणाम: फरवरी 2026 |
|
इंटीग्रेटेड CCE 71वीं |
प्रीलिम्स: 13 सितंबर 2025, मेन्स: अप्रैल 2026, इंटरव्यू: निर्धारित नहीं है अंतिम परिणाम: निर्धारित नहीं है |
|
लोअर डिविजन क्लर्क |
प्रीलिम्स: 20 सितंबर 2025, मेन्स: टाइपिंग टेस्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: —, अंतिम परिणाम: फरवरी 2026 |
|
प्रोजेक्ट मैनेजर (इंडस्ट्री विभाग) |
प्रीलिम्स: 30 मई 2026 |
|
ऑडिटर, पंचायती राज विभाग |
प्रीलिम्स: 5 जुलाई 2026 |
|
रिसर्च ऑफिसर, राजस्व विभाग |
प्रीलिम्स: 15 जुलाई 2026 |
|
33वां न्यायिक सेवा |
प्रीलिम्स: 30 मई 2026 |
|
सहायक लोक अभियोजक (APO) |
प्रीलिम्स: 15 जुलाई 2026 |
|
इंटीग्रेटेड CCE 72वीं |
प्रीलिम्स: 26 जुलाई 2026 |
|
सहायक प्रोफेसर (भौतिकी) |
लिखित परीक्षा: 23-10-2022, इंटरव्यू: 25-03-2023, अंतिम परिणाम: नवंबर 2025 |
|
सहायक क्यूरेटर, रिसर्च एंड पब्लिकेशन ऑफिसर, सहायक निदेशक |
लिखित परीक्षा: 25-03-2023, इंटरव्यू: 04-02-2024, अंतिम परिणाम: फरवरी 2026 |
|
लेक्चरर, माइनिंग इंजीनियरिंग (गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक एंड गवर्नमेंट वीमेन पॉलिटेक्निक) |
लिखित परीक्षा: 20-03-2025, इंटरव्यू: 29-04-2025, अंतिम परिणाम: दिसंबर 2025 |
|
न्यायिक सदस्य एवं अध्यक्ष/सदस्य, उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग |
लिखित परीक्षा: 3-05-2025 से 05-05-2025, रिजल्ट: अगस्त 2025, इंटरव्यू: जनवरी 2026 |
|
मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर |
लिखित परीक्षा: 9-08-2025 और 10-08-2025, इंटरव्यू: जनवरी 2026, अंतिम परिणाम: जारी |
|
वाइस प्रिंसिपल एंड इक्विवेलेंट इन आईटीआई अंडर लेबर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट |
लिखित परीक्षा: 17-08-2025, इंटरव्यू: फरवरी 2026, अंतिम परिणाम: मार्च 2026 |
|
सहायक नियंत्रक, वजन एवं माप (Assistant Controller, Weight & Measures) |
लिखित परीक्षा: 17-05-2025 |
|
जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड |
लिखित परीक्षा: 26-07-2025 औक 27-07-2025, रिजल्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: फरवरी 2026, फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026 |
|
लॉ ऑफिसर, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड |
लिखित परीक्षा: 26-07-2025 और 27-07-2025, रिजल्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: फरवरी 2026, फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026 |
|
सहायक पर्यावरण अधिकारी, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड |
लिखित परीक्षा: 26-07-2025 और 27-07-2025, रिजल्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: फरवरी 2026, फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026 |
|
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड |
लिखित परीक्षा: 26-07-2025 और 27-07-2025, रिजल्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: फरवरी 2026, फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026 |
|
सिस्टम एनालिस्ट, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड |
लिखित परीक्षा: 26-07-2025 और 27-07-2025, रिजल्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: फरवरी 2026, फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026 |
|
मोटर वाहन निरीक्षक |
लिखित परीक्षा: 9-08-2025 और 10-08-2025, रिजल्ट: नवंबर 2025, इंटरव्यू: जनवरी 2026, फाइनल रिजल्ट: पब्लिश |
|
सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक |
लिखित परीक्षा: 23-04-2026 |
|
जिला खेल अधिकारी/सहायक निदेशक (खेल) |
लिखित परीक्षा: जनवरी 2026, फरवरी 2026, परिणाम: फरवरी 2026 |
|
सहायक वन संरक्षक |
लिखित परीक्षा: 8-08-2026 से 15-08-2026 |
|
स्टेनोग्राफर, BPSC |
लिखित परीक्षा: 9-05-2026 |
|
सहायक सेक्शन ऑफिसर |
प्रीलिम्स: 10-09-2025, मेन्स: फरवरी 2026, मेन्स परिणाम: मार्च 2026 |
|
राज्य मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सहायक प्रोफेसर (विभिन्न विभाग) |
इंटरव्यू: निर्धारित नहीं है |
|
सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर |
इंटरव्यू: निर्धारित नहीं है |
|
सरकारी तिब्बी कॉलेज, पटना में सहायक प्रोफेसर |
इंटरव्यू: निर्धारित नहीं है |
|
बॉयलर इंस्पेक्टर |
इंटरव्यू: निर्धारित नहीं है |
|
फैक्टरी इंस्पेक्टर |
इंटरव्यू: निर्धारित नहीं है |
|
सहायक टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर |
इंटरव्यू: 18-07-2026, परिणाम: निर्धारित नहीं है |
|
सहायक इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल) - PHED |
लिखित परीक्षा: 18-12-2024 से 19-12-2024, परिणाम: 07-08-2025 |
|
संयुक्त परीक्षा सहायक इंजीनियर |
लिखित परीक्षा: 17-07-2025 से 19-07-2025, परिणाम तिथि घोषित नहीं |
|
विशेष शिक्षक (Special Teacher) |
लिखित परीक्षा: जनवरी 2026, परिणाम: फरवरी 2026 |
|
सहायक शिक्षा विकास अधिकारी |
लिखित परीक्षा: अप्रैल 2026, परिणाम: जून 2026 |
|
सहायक टाउन प्लानर |
लिखित परीक्षा: 9-05-2026, परिणाम: जून 2026 |
|
सहायक सार्वजनिक स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अधिकारी |
लिखित परीक्षा: 23-04-2026, परिणाम तिथि घोषित नहीं |
|
सहायक राजस्व एवं लेखा अधिकारी |
तिथि घोषित नहीं |
|
सहायक शहरी कल्याण एवं पंजीकरण अधिकारी |
तिथि घोषित नहीं। |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग