BPSC Exam Calendar 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2024 का परीक्षा कार्यक्रम
Alok Mishra | January 2, 2024 | 11:52 AM IST | 1 min read
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार एक बार फिर शिक्षकों की बड़ी संख्या में भर्ती की जानी है। इस बार प्रधान शिक्षकों के 40506 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए परीक्षा कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। बिहार शिक्षक भर्ती 1 और 2 का लाभ न ले पाने वाले उम्मीदवारों के पास एक और मौका है। बिहार शिक्षक भर्ती का आयोजन अब प्रतिवर्ष 24 अगस्त को किया जाएगा और इसके लिए परिणाम 24 सितंबर को जारी किया जाएगा।
जारी परीक्षा कैंलेंडर के अनुसार प्रधान शिक्षकों के रिक्त 40506 पदों के लिए भी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा और रिजल्ट की तारीखों की घोषणा के लिए विभागीय निर्देशों की प्रतीक्षा है। वहीं बीपीएससी एकीकृत सीसीई के आयोजन की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं।
अब Integrated CCE prelims का आयोजन हर साल 30 सितंबर को किया जाएगा और इसका रिजल्ट 3 नवंबर को जारी किया जाएगा। इंटीग्रेटेड सीसीई मेन्स परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष 3-7 जनवरी तक किया जाएगा और इसका रिजल्ट 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। इंटरव्यू 17-28 अगस्त के बीच आयोजित किए जाएंगे और इंटीग्रेटेड सीसीई का अंतिम परिणाम 31 अगस्त को हर वर्ष जारी किया जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तय परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए जाने से उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है। अब उन्हें इन पदों के लिए भर्ती की जाएगी या नहीं इसको लेकर रहने वाली असमंजस की स्थिति से नहीं गुजरना होगा और बिना किसी चिंता के शिक्षक भर्ती और सीसीई की अपनी तैयारी पर केंद्रित रह सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी