BPSC DSO Mains Result 2026: बिहार जिला सांख्यिकी अधिकारी मेन्स रिजल्ट जारी, 124 कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए चयनित
Abhay Pratap Singh | August 11, 2026 | 01:35 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी डीएसओ एडी 2025 मेन्स एग्जाम में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या - 38/2025 के तहत जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/ सहायक निदेशक (DSO/ AD) पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से रिजल्ट जांच सकते हैं।
बीपीएससी डीएसओ एडी मेन्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। बिहार बीपीएससी डीएसओ मेन्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नोटिस में कहा गया कि, “सामान्य अध्ययन - 1, सामान्य अध्ययन - 2 एवं एक ऐच्छिक विषय सहित कुल 3 विषयों के प्राप्तांक के योग के अनुसार तैयार की गई संयुक्त मेरिट सूची एवं कैटेगरी-वाइज मेरिट सूची के आधार पर आयोग ने साक्षात्कार के लिए कुल 124 सफल उम्मीदवारों का परीक्षाफल रोल नंबर वाइज जारी किया है।”
बीपीएससी डीएसओ एडी 2025 मेन्स एग्जाम में सफल घोषित उम्मीदवारों में अनारक्षित कैटेगरी के 50, ईडब्ल्यूएस के 13, एससी के 18, ईबीसी के 25, बीसी के 15 और पिछड़े वर्ग महिला के 3 पद शामिल हैं। 29 और 30 जनवरी 2026 को आयोजित मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में 483 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
बिहार डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर 2025 भर्ती चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 47 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
BPSC DSO / AD Mains Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएससी डीएसओ एडी मेन्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- ‘जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई