BPSC Recruitment 2024: बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती, 25 जून से करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 21, 2024 | 10:56 AM IST | 1 min read
बीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-11, ग्रेड पे 6600 रुपये के मुताबिक 15600 रुपये से 39100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के 23 विभिन्न विभागों (स्पेशलिटी) में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 जून से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2024 तक है।
बीपीएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1339 सहायक प्रोफेसर पदों को भरना है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BPSC Recruitment Assistant Professor 2024: आवेदन शुल्क
राज्य के एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के तहत 25 रुपये देना होगा, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये लागू है। आवेदकों को बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
BPSC Recruitment Assistant Professor 2024: चयन प्रक्रिया
बीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
BPSC Recruitment Assistant Professor 2024: वेतन
बीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-11, ग्रेड पे 6600 रुपये के मुताबिक 15600 रुपये से 39100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
BPSC Recruitment Assistant Professor 2024: शैक्षणिक योग्यता
जो आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित क्षेत्र में एमडी/एमएस की पात्रता रखते हैं, वे ही इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। सहायक प्रोफेसर (स्पेशलिटी) संबंधित क्षेत्र में एमडी/एमएस + 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
अगली खबर
]SHRESHTA NETS Result 2024: श्रेष्ठ नेट परिणाम shreshta.ntaonline.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
श्रेष्ठ नेट्स के माध्यम से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल