BPSC ASO Recruitment 2026: दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित उम्मीदवार 1 सितंबर को करा सकेंगे वेरिफिकेशन
Santosh Kumar | August 26, 2026 | 12:29 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है, उन्हें 11 अगस्त को आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) भर्ती (2026) के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को एक आखिरी मौका दिया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए उम्मीदवार, जो 24 अगस्त को निर्धारित सत्र में शामिल नहीं हो पाए थे, अब 1 सितंबर को अपना वेरिफिकेशन पूरा कर सकेंगे।
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि असिस्टेंट ब्रांच ऑफ़िसर मुख्य प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर प्रोविजनल लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 24 अगस्त को आयोग के ऑफ़िस में किया गया।
जो उम्मीदवार तय तारीख पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मौजूद नहीं थे, उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों को 1 सितंबर को सुबह 10 बजे कमीशन के ऑफिस में अपने डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करवा लें।
जो उम्मीदवार डीवी की प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रहेंगे, उनका कोई भी दावा मान्य नहीं माना जाएगा। जिन उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन होना है, उन्हें 11 अगस्त को आयोग की वेबसाइट पर जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
डीवी के समय, कैंडिडेट्स को मेंस एडमिट कार्ड, एप्लीकेशन फॉर्म, 10वीं का सर्टिफ़िकेट, बैचलर डिग्री और मार्कशीट, जाति सर्टिफ़िकेट (अगर लागू हो), डोमिसाइल सर्टिफ़िकेट और अन्य ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे।
अगली खबर
]UPSC CAPF AC Result 2026: यूपीएससी सीएपीएफ एसी रिजल्ट घोषित, अगले चरण के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची जारी
यूपीएससी सीएपीएफ एसी 2026 परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र