BPSC 70th CCE Mains Admit Card 2025: बीपीएससी 70वीं सीसीई मेन्स एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट और पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | April 12, 2025 | 03:23 PM IST | 1 min read
बीपीएससी 70th मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज यानी 12 अप्रैल को बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मेन्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in के माध्यम से बीपीएससी 70वीं सीसीई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी 70th मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीपीएससी 70वीं सीसीई मेन्स 2025 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और दिशानिर्देश जैसे अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा 2025 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी 22 अप्रैल, 2025 को जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 21,581 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होंगे।
BPSC 70th CCE mains 2025: कैसे डाउनलोड करें?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,035 पदों को भरा जाएगा। बीपीएससी 70वीं सीसीई हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ऑनलाइन आवेदन करें टैब पर जाएं।
- उम्मीदवार लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- बीपीएससी एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
BPSC 70th CCE 2025 exam pattern: बीपीएससी 70वीं सीसीई 2025 परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी 70वीं परीक्षा पैटर्न 2025 की जांच नीचे दी गई सारणी में परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:
| पेपर | पेपर का नाम | कुल अंक | परीक्षा की अवधि |
|---|---|---|---|
| मुख्य परीक्षा (सब्जेक्टिव) | सामान्य हिंदी | 100 | 3 घंटे/पेपर |
| सामान्य अध्ययन पेपर 1 | 300 | ||
| सामान्य अध्ययन पेपर 2 | 300 | ||
| वैकल्पिक पेपर | 300 | ||
| कुल | 1000 | 12 घंटे | |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र