Bomb Threat Delhi School: दिल्ली में पिछले 11 दिन में छठी बार स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी जारी
Santosh Kumar | December 20, 2024 | 10:47 AM IST | 1 min read
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया, "हमें सुबह 5.02 बजे द्वारका सेक्टर-23 स्थित डीपीएस से बम की धमकी के बारे में कॉल मिली।"
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार (20 दिसंबर) को यह जानकारी दी है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया, "हमें सुबह 5.02 बजे द्वारका सेक्टर-23 स्थित डीपीएस से बम की धमकी के बारे में कॉल मिली।" तलाशी अभियान में पुलिस, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड शामिल थे।
बता दें कि पिछले 11 दिनों में यह छठी बार है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि धमकी के मद्देनजर कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित कर दिया गया है।
Also read Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की एक हफ्ते में तीसरी बार मिली धमकी
14 दिसंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पश्चिम विहार के एक स्कूल को बम की धमकी वाला ईमेल भेजने वाले छात्र की पहचान कर ली। आईपी एड्रेस का पता लगाने के बाद पुलिस टीम ने उसके घर का पता लगा लिया।
पूछताछ करने पर बच्चे ने अपनी गलती स्वीकार की बाद में उसे चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया। दिल्ली के कई स्कूलों को 14 और 17 दिसंबर को बम की धमकी वाले ई-मेल प्राप्त हुए, जबकि 13 दिसंबर को 30 स्कूलों को फर्जी ई-मेल भेजे गए।
13 दिसंबर को मिली बम की धमकी के बारे में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवि कुमार सिंह ने कहा कि फर्जी धमकियों की जांच से पता चला है कि स्कूलों को भेजे गए ई-मेल देश के बाहर से भेजे गए थे।
सोर्स-एएनआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी