Trusted Source Image

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की एक हफ्ते में तीसरी बार मिली धमकी

Press Trust of India | December 14, 2024 | 12:12 PM IST | 1 min read

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि हमें सुबह 6:09 बजे डीपीएस आरके पुरम में बम होने की धमकी के बारे में फोन आया। अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम का पता लगाने वाली टीमें स्कूल पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला लेकिन तलाशी जारी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला लेकिन तलाशी जारी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के एक दिन बाद शनिवार को फिर से दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे जाने की तीसरी घटना है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि हमें सुबह 6:09 बजे डीपीएस आरके पुरम में बम होने की धमकी के बारे में फोन आया। अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम का पता लगाने वाली टीमें स्कूल पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला लेकिन तलाशी जारी है।

इससे पहले शुक्रवार को, लगभग 30 स्कूलों को ईमेल पर बम की धमकी मिली, जिसके बाद एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की तलाशी शुरू की थी। इससे पहले, सोमवार को कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे। तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने उन धमकियों को अफवाह करार दिया था।

Also read Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच जारी

पुलिस ने कहा कि आज यानी शनिवार सुबह 6:12 बजे स्कूल को childrenofallah@outlook.com से बैरी अल्लाह के नाम से एक ग्रुप मेल प्राप्त हुआ।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications