BOI SO Recruitment 2026: बीओआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ी, जल्द अप्लाई करें

Abhay Pratap Singh | September 26, 2026 | 02:47 PM IST | 2 mins read

बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के माध्यम से विभिन्न पदों पर कुल 205 रिक्तियां भरी जाएंगी।

बीओआई एसओ 2026 ऑनलाइन फॉर्म 10 सितंबर से उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने विज्ञापन संख्या 2026-27/02 के तहत स्केल-4 तक विभिन्न स्ट्रीम में अधिकारियों (Specialist Officer) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

बीओआई एसओ 2026 रजिस्ट्रेशन फीस जनरल/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी कैंडिडेट को 1180 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी व्यक्तियों को 175 रुपये देना होगा। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2026 थी। बीओआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू है।

Bank of India SO Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

  • आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक/ स्नातकोत्तर/ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी ऐज लिमिट में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी।
  • पद के अनुसार आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।

Also read BOB LBO Exam Date 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ परीक्षा 3 अक्टूबर को होगी, एडमिट कार्ड जल्द आएगा

बीओआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 205 पदों को भरा जाएगा, इनमें 118 पद मैनेजर/ लॉ ऑफिसर/ फॉयर ऑफिसर/ सिक्योरिटी ऑफिसर के शामिल हैं। इसके अलावा, चीफ मैनेजर के 10 पद, सीनियर मैनेजर के 49 पद और ऑफिसर/ सिविल इंजीनियरिंग के 28 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और/या पर्सनल इंटरव्यू के जरिए होगा, जो आवेदकों/ योग्य उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करेगा। अधिक जानकारी के लिए बैंक ऑफ इंडिया एसओ नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए बीओआई करियर्स पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Bank of India SO Online Form 2026: आवेदन लिंक

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीओआई एसओ ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://ibpsreg.ibps.in/boiaug26/ पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • ऑवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज जमा करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]