BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने एसआरएम सहित 146 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ाई
Abhay Pratap Singh | April 16, 2025 | 04:20 PM IST | 2 mins read
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2025/03 के तहत सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (HRM) और प्राइवेट बैंकर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2025 थी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बीओबी भर्ती 2025 के तहत आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू हुई थी। आवेदक की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 57 वर्ष होनी चाहिए। पद के अनुसार कैडिडेट की आयु-सीमा अलग-अलग है।
बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 146 पदों को भरेगा, जिनमें डिप्टी डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर (DDBA) का 1 पद, प्राइवेट बैंकर - रेडियंस प्राइवेट के 3 पद, ग्रुप हेड के 4 पद, टेरिटरी हेड के 17 पद, सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 101, वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (इन्वेस्टमेंट & इन्शुरन्स) के 18 और प्रोडक्ट हेड - प्राइवेट बैंकिंग व पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट के 1-1 पद शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “बैंक ऑफ बड़ौदा में वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (डब्ल्यूएमएस) और डिफेंस बैंकिंग विभागों के लिए संविदा के आधार पर पेशेवरों की भर्ती के संबंध में ऑनलाइन आवेदन भरने और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि सभी पदों के लिए 25.04.2025 (23:59 बजे) तक बढ़ा दी गई है।”
आवेदकों के पास भारत सरकार/सरकारी निकायों/एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए बीओबी भर्ती 2025 नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
BOB Senior Relationship Manager Vacancy 2025: कैसे आवेदन करें?
क्षेत्र प्रमुख और अन्य पदों के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- करियर टैब के अंतर्गत ‘वर्तमान अवसर’ पर क्लिक करें।
- अब, एचआरएम भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार