BMC Clerk Result 2025: बीएमसी क्लर्क रिजल्ट portal.mcgm.gov.in पर जारी; कार्यकारी सहायक के भरे जाएंगे 1,846 पद
Abhay Pratap Singh | February 26, 2025 | 09:29 AM IST | 2 mins read
बीएमसी क्लर्क परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कार्यकारी सहायक पदों पर भर्ती के लिए बीएमसी क्लर्क रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बीएमसी एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट (क्लर्क) भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://portal.mcgm.gov.in/irj/ के माध्यम से बीएमसी क्लर्क रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएमसी क्लर्क परिणाम 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दी गई है। बीएमसी क्लर्क परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
बीएमसी क्लर्क भर्ती के तहत 1,11,637 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से कुल 91,252 उम्मीदवार बीएमसी क्लर्क एग्जाम में उपस्थित हुए थे। बीएमसी एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। बीएमसी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,846 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
बीएमसी क्लर्क रिजल्ट 2025 में परीक्षा का नाम, कैंडिडेट का रोल नंबर, नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, माता-पिता का नाम, कैटेगरी, जन्म तिथि और विज्ञापन संख्या सहित अन्य जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बीएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अब दस्तावेज सत्यापन चरण में आगे बढ़ेंगे, जहां उनकी पात्रता की समीक्षा की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स-एम15 के तहत 25,500 रुपए से लेकर 81,100 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। साथ ही, अलग से लागू भत्ता भी दिया जाएगा।
BMC Clerk Result 2025 PDF Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएमसी क्लर्क रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://portal.mcgm.gov.in/irj/ पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती अनुभाग पर जाएं और मुख्य कार्मिक अधिकारी पर क्लिक करें।
- “कार्यकारी सहायक भर्ती 2024 ऑनलाइन परीक्षा सूची” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- कैंडिडेट मेरिट सूची में अपना नाम और रोल नंबर खोजें।
अगली खबर
]HP NEET PG 2024 Counselling: एचपी नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग तिथि जानें
एचपी नीट पीजी 2024 स्ट्रे वैकेंसी फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी