BITSAT Session 2 Registration 2024: बिटसैट सेशन 2 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, bitsadmission.com पर करें आवेदन
Santosh Kumar | June 8, 2024 | 09:36 AM IST | 2 mins read
बिटसैट सत्र 2 शुल्क भुगतान सुविधा भी आज शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। आवेदकों को निर्धारित समय से पहले बिटसैट सत्र 2 आवेदन पत्र 2024 जमा करना आवश्यक है।
नई दिल्ली: बिरला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान आज यानी 8 जून को बिटसैट सत्र 2 पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जो उम्मीदवार संस्थान द्वारा प्रस्तावित एकीकृत बीई, एमएससी और बीफार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बिटसैट सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 18 मई से शुरू हुआ था।
बिटसैट सत्र 2 शुल्क भुगतान सुविधा भी आज शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। आवेदकों को निर्धारित समय से पहले बिटसैट सत्र 2 आवेदन पत्र 2024 जमा करना आवश्यक है। पात्रता मानदंड की बात करें तो, जिन उम्मीदवारों ने बिटसैट सत्र 1 के लिए आवेदन किया है और अपने स्कोर में सुधार करने के लिए दूसरी बार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बिटसैट सत्र 2 के लिए पात्र होंगे।
साथ ही, नए आवेदक जिन्होंने सत्र-1 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे भी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। दोनों सत्रों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए, बिट्स पिलानी में प्रवेश के लिए मेरिट सूची तैयार करते समय उच्च बिटसैट स्कोर पर विचार किया जाएगा।
BITSAT Session 2 Registration Fees: आवेदन शुल्क
बिटसैट सेशन 2 2024 के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 3,400 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा और महिला उम्मीदवारों को 2,900 रुपये का भुगतान करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों ने सत्र-1 में उपस्थित होने का विकल्प चुना था और फिर दूसरी बार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन पुरुष अभ्यर्थियों को 2,000 रुपये और महिला अभ्यर्थियों को 1,500 रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा अगर आप दुबई को परीक्षा केंद्र के रूप में चुनते हैं, तो एक सत्र की फीस 7,000 रुपये होगी (पुरुष और महिला दोनों के लिए)। बिटसैट सत्र 2 परीक्षा 2024 24 जून से 28 जून तक आयोजित होने वाली है। बिटसैट सत्र 2 आवेदन सुधार विंडो 11 से 12 जून तक उपलब्ध कराई जाएगी।
Also read BITSAT Result 2024: बिटसैट सत्र-1 परिणाम bitsadmission.com पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
BITSAT Session 2 Registration 2024: आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन करके BITSAT Session 2 Registration 2024 प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Click Here to apply for BITSAT-2024 (Session-2) लिंक पर क्लिक करें।
- नए यूजर है तो पोर्टल पर रजिस्टर करें अन्यथा आईडी लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र पर विवरण और दस्तावेज जमा करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल