BITSAT Re-exam 2024: बिटसैट री-एग्जाम 28 मई को अनुपस्थित छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी, 25 मई से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 24, 2024 | 02:27 PM IST | 2 mins read
BITS Pilani: अनुपस्थित उम्मीदवार BITSAT आवेदन पत्र 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शाम 5 बजे तक भर सकते हैं।
Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
Download EBookनई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन टेस्ट 2024 (BITSAT 2024) का आयोजन 20 मई से इंटीग्रेटेड बीई, एमएससी और बीफार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जा रहा है। संस्थान ने कहा कि, अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए 28 मई को BITSAT सत्र 1 परीक्षा 2024 दोबारा आयोजित की जाएगी।
BITSAT 2027: Chapter-wise Weightage | High Scoring Chapters
BITAT 2027: 30 Most Important Chapters | Important Notes & Formulas
Latest: BITSAT 2027 Expected Questions
प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए BITSAT 2024 आवेदन फॉर्म 25 मई को आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर उपलब्ध कराया जाएगा। 20 मई से 24 मई के बीच BITSAT एग्जाम 2024 में उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवार BITSAT फॉर्म 25 मई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम में भर सकते हैं।
BITSAT परीक्षा अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए चयनित शहरों में आयोजित होगी। बिटसैट एग्जाम 2024 का आयोजन बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पिलानी में किया जाएगा। शहर का चयन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या पर विचार करने के बाद री-एग्जाम के लिए BITSAT परीक्षा शहरों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
बिट्स पिलानी ने सूचना में बताया कि, “हमें कुछ पंजीकृत उम्मीदवारों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जो अन्य परीक्षाओं के साथ टकराव जैसे कारणों के चलते 20 मई से 24 मई 2024 के बीच आयोजित BITSAT 2024 परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। ऐसे उम्मीदवारों के लिए बिटसैट परीक्षा 28 मई 2024 (स्लॉट-1) को आयोजित की जाएगी।”
BITSAT परीक्षा एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। बिटसैट एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ऑनलाइन तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। बिटसैट पेपर 2024 अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध कराया जाएगा। बिटसैट एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।
बता दें कि, बिट्स पिलानी ने अपने एकीकृत पाठ्यक्रमों में कक्षा 12वीं बोर्ड टॉपर्स के लिए सीधे प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिट्स पिलानी में डायरेक्ट प्रवेश लेने वाले बोर्ड टॉपर्स छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून 2024 तय की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार