BITSAT 2025 Admit Card: बिटसैट एडमिट कार्ड bitsadmission.com पर जारी, सत्र 1 की परीक्षा 26 से 30 मई तक
Santosh Kumar | May 23, 2025 | 09:38 AM IST | 2 mins read
बिटसैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
Candidates can download BITSAT 5 year's question papers to boost their preparation.
Download Nowनई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी ने आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर बिटसैट 2025 सत्र 1 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बिटसैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
New: Direct Link for BITSAT 2026 Registration
BITSAT Prep: Preparation Tips | Syllabus | Mock Test Series | Sample Papers
BITSAT PYQ's: Memory Based Questions | English & Logical Reasoning Questions
बिटसैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने परीक्षा स्लॉट बुक किया है।
साथ ही जिन्होंने बिटसैट 2025 सत्र 1 परीक्षा के लिए अपनी पसंदीदा परीक्षा तिथि और समय का चयन किया है। बिटसैट 2025 सत्र 1 परीक्षा 26 मई से 30 मई, 2025 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
BITSAT 2025 Exam Date: बिटसैट एडमिट कार्ड डिटेल्स जांचें
बिटसैट परीक्षा बीटेक, बीफार्मा और अन्य स्नातक कोर्सों में एडमिशन के लिए होती है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी। एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी जरूरी जानकारी शामिल है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए बिटसैट एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचना चाहिए। अगर कोई गलती है तो बिट्स प्रशासन से संपर्क करें।
Also read JEE Advanced 2025 Response Sheet: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी; डाउनलोड करें
BITSAT 2025 Admit Card: बिटसैट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बिटसैट 2025 एडमिट कार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1823/92362/login.html
- पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- बिटसैट 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
जारी शेड्यूल के अनुसार, बिटसैट 2025 परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी