BITSAT 2024 Session 2: अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए बिटसैट परीक्षा 1 जुलाई को, आवेदन 29 जून से
Santosh Kumar | June 27, 2024 | 02:09 PM IST | 1 min read
ऐसे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा चयनित शहरों (संभावित रूप से बेंगलुरु, दिल्ली, गोवा परिसर, हैदराबाद परिसर और पिलानी परिसर) में आयोजित की जाएगी।
Know your admission chances at BITS Pilani, Goa & Hyderabad campuses. Enter your BITSAT score and get a personalized college prediction report instantly.
Try Nowनई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पिलानी (बिट्स पिलानी) बिटसैट 2024 सत्र 2 उन उम्मीदवारों के लिए 1 जुलाई को फिर से आयोजित किया जाएगा जो 24 से 28 जून, 2024 के बीच परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। इसकी जानकारी बिट्स पिलानी के आधिकारिक पोर्टल bitsadmission.com पर साझा की है। यह निर्णय कुछ पंजीकृत उम्मीदवारों के अनुरोध पर लिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कहा गया है कि कुछ पंजीकृत उम्मीदवारों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जो अन्य परीक्षाओं के साथ टकराव आदि जैसे वास्तविक कारणों से 24 जून से 28 जून, 2024 के बीच बिटसैट-2024 परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए, परीक्षा 1 जुलाई, 2024 को चयनित शहरों (संभावित रूप से बेंगलुरु, दिल्ली, गोवा परिसर, हैदराबाद परिसर और पिलानी परिसर) में आयोजित की जाएगी।
बिटसैट 2024 सत्र 2 अनुपस्थित स्लॉट के लिए आवेदन विंडो 29 जून 2024 को सक्रिय हो जाएगी। उम्मीदवार बिटसैट 2024 सत्र 2 के लिए bitsadmission.com के माध्यम से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
Also read BITSAT 2024 June 27 Exam: बिटसैट पहली पाली की परीक्षा शुरू; जानें अच्छा स्कोर और पिछले वर्ष की कटऑफ
शेड्यूल के अनुसार, बिटसैट सत्र 2 परीक्षा 24, 25, 26, 27, 28 जून और 1 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बिट्स पिलानी ने सत्र 2 के लिए बिटसैट 2024 परीक्षा तिथि को संशोधित किया है। बिटसैट सत्र 2 परीक्षा प्रत्येक पाली के लिए 3 घंटे की अवधि में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पिलानी (बिट्स पिलानी) आज यानी 27 जून को सत्र 2 के लिए बिट्स प्रवेश परीक्षा 2024 (बिट्सैट 2024) के चौथे दिन की परीक्षा आयोजित कर रहा है। बिट्सैट 2024 परीक्षा प्रत्येक परीक्षा तिथि पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा