Bihar UGMAC Counselling 2026: बिहार आयुष यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 का शेड्यूल जारी, सीट आवंटन डेट
Saurabh Pandey | November 13, 2026 | 12:54 PM IST | 2 mins read
बीसीईसीईबी ने राज्य के सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में BAMS, BHMS और BUMS पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है।
नई दिल्ली :
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने राज्य के सरकारी और निजी आयुष मेडिकल कॉलेजों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS और BUMS) के पहले वर्ष में नामांकन के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा 9 से 11 नवंबर 2026 तक आयोजित तीसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों को नीट यूजी की अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर भरा जाएगा।
बोर्ड द्वारा 14 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा और इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण, रजिस्ट्रेसन-कम-चॉइस फिलिंग तथा पूर्व आवेदकों द्वारा सहमति देने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि और शुल्क भुगतान व आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 19 नवंबर 2026 को रैंक कार्ड प्रकाशित किया जाएगा और उसी दिन रात 11:59 बजे तक उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेजों की चॉइस लॉक कर सकेंगे।
BCECEB UGMAC Counselling 2026: काउंसलिंग शुल्क
बीसीईसीईबी ने राज्य के सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये और एससी, एसटी, डीक्यू उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन/काउंसलिंग फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। हालांकि, प्राइवेट कॉलेजों के मामले में, सभी उम्मीदवारों को 1200 रुपये का भुगतान करना होगा।
BCECEB UGMAC Counselling 2026: स्ट्रे राउंड काउंसलिंग शेड्यूल
| स्ट्रे राउंड काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि और समय |
| बोर्ड की वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स जारी होने की तिथि | 14 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन-कम-चॉइस फिलिंग तथा आवेदन डेटा और चॉइस में सुधार की शुरुआत | 14 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि | 18 नवंबर 2026 (रात 10 बजे तक) |
| पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा शुल्क भुगतान सहित आवेदन जमा करने और डेटा सुधार की अंतिम तिथि | 18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| पूर्व में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों द्वारा स्ट्रे वैकेंसी राउंड 1 के लिए सहमति और शुल्क भुगतान | 14 नवंबर 2026 से 18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| रैंक कार्ड का प्रकाशन | 19 नवंबर 2026 |
| चॉइस फिलिंग, चॉइस एडिटिंग और लॉक करने की अंतिम तिथि | 19 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| स्ट्रे वैकेंसी राउंड 1 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन | 21 नवंबर 2026 |
| प्रोविजनल सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करने की तिथि | 21 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक |
| दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया |
23 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी