Bihar UGEAC Counselling 2026: बिहार यूजीईएसी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | July 4, 2026 | 04:21 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है, उन्हें 7 से 9 जुलाई के बीच नोडल सेंटर्स पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नई दिल्ली: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (यूजीईएसी) 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर लॉग इन करके अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं। यह काउंसलिंग जेईई मेन 2026 के स्कोर के आधार पर बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है।
उम्मीदवारों ने 26 जून से 1 जुलाई तक ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी की। यह प्रक्रिया 23 जून को रैंक कार्ड और सीट मैट्रिक्स जारी होने के बाद शुरू हुई। राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट आज घोषित किया गया।
Bihar UGEAC Counselling 2026: दस्तावेज सत्यापन व रिपोर्टिंग डेट
अलॉटमेंट ऑर्डर 4 से 9 जुलाई तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है, उन्हें 7 से 9 जुलाई के बीच नोडल सेंटर्स पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इसमें जेईई मेन स्कोरकार्ड, रैंक कार्ड, एकेडमिक सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट और अन्य ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। समय पर रिपोर्ट न करने पर सीट रद्द हो सकती है। बीसीईसीईबी ने रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी किया।
Bihar UGEAC Counselling 2026: राउंड 2 रिजल्ट 17 जुलाई को आएगा
यूजीईएसी के तहत कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी ब्रांच में सीटें अलॉट की जा रही हैं। बिहार के अलग-अलग सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का यह मौका जेईई मेन रैंक होल्डर्स के लिए है।
सीट अलॉटमेंट का दूसरा राउंड 17 जुलाई को जारी होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें तुरंत वेबसाइट पर लॉग-इन करके बिहार यूजीईएसी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लेना चाहिए।
जो उम्मीदवार अपग्रेडेशन का विकल्प चुनेंगे, उन्हें अगले राउंड का इंतजार करना होगा। बोर्ड द्वारा अलॉटमेंट मेरिट, पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है। राउंड 2 के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया 20 से 21 जुलाई तक होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा