Bihar STET 2025 Result: बिहार एसटीईटी रिजल्ट bsebstet.org पर जल्द आने की उम्मीद, न्यूनतम योग्यता अंक जानें
Abhay Pratap Singh | December 17, 2025 | 02:03 PM IST | 1 min read
बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (STET 2025) का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर बिहार एसटीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। बीएसईबी परिणाम के साथ ही बिहार एसटीईटी मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में अलग से जारी किया जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
Bihar STET 2025 Qualifying Marks: न्यूनतम योग्यता अंक
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी में न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना होगा:
- सामान्य श्रेणी - 50% (75 अंक)
- बीसी - 45.5% (68.25 अंक)
- ओबीसी - 42.5% (63.75 अंक)
- एससी/एसटी/दिव्यांग - 40% (60 अंक)
- महिला उम्मीदवार - 40% (60 अंक)
एसटीईटी 2025 परीक्षा 14 से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित की थी। बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। भर्ती प्रक्रिया में दो चरण बिहार एसटीईटी पेपर 1 (कक्षा 9 से 10 के लिए) और पेपर 2 (कक्षा 11 और 12 के लिए) शामिल हैं।
बीएसईबी एसटीईटी 2025 रिजल्ट में आवेदन संख्या, नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, पिता का नाम, जेंडर, वर्ग, विषय, प्राप्त अंक, रैंक और योग्यता स्थिति जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
BSEB STET Result 2025: डाउनलोड चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- बिहार एसटीईटी की वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- होमपेज पर, एसटीईटी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें व सबमिट करें
- एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल