Bihar STET Notification 2026: बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन 17 अगस्त से होगा शुरू, बोर्ड ने जारी की अधिसूचना
Santosh Kumar | August 12, 2026 | 09:11 PM IST | 1 min read
इससे पहले, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा था कि बीपीएससी टीआरई 4 से पहले एसटीईटी नहीं होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि यह परीक्षा पहले ही कई बार हो चुकी है और उम्मीदवार उम्र सीमा पार कर रहे हैं।
नई दिल्ली: बिहार के सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में टीचर बनने का सपना देखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करने की डेट का ऐलान कर दिया है। चेयरमैन डॉ. त्यागराजन ने बताया है कि बिहार एसटीईटी 2026 के लिए एप्लीकेशन 17 अगस्त से शुरू होंगे।
बिहार एसटीईटी अधिसूचना 14 अगस्त तक अखबारों में प्रकाशित की जा सकती है। बीएसईबी एसटीईटी 2026 अधिसूचना में परीक्षा, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का पूरा विवरण होगा।
इससे पहले, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा था कि बीपीएससी टीआरई 4 से पहले एसटीईटी नहीं होगा। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा था कि यह परीक्षा पहले ही कई बार हो चुकी है और उम्मीदवार उम्र सीमा पार कर रहे हैं।
Bihar STET Notification 2026: बिहार एसटीईटी एग्जाम पैटर्न
एसटीईटी परीक्षा सेकेंडरी (कक्षा 9 और 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 11 और 12) स्कूलों में टीचर बनने की योग्यता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। पेपर-1 कक्षा 9-10 के लिए और पेपर-2 कक्षा 11-12 के लिए होगा।
बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे। बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा की अवधि ढाई घंटे (150 मिनट) होगी और कुल अंक 150 होंगे।
Bihar STET Application 2026: बीएसईबी एसटीईटी पासिंग मार्क्स
एसटीईटी पास करने के लिए मार्क्स कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग हैं: जनरल कैटेगरी के लिए 50%, पिछड़ी जाति के लिए 45.50%, अति पिछड़ी जाति के लिए 42.50%, और एससी/एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40% है।
एसटीईटी आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद, यूजर आईडी और पासवर्ड मिलने पर आपको लॉग-इन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई