Trusted Source Image

Bihar Police ASI Result 2026: बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन प्रीलिम्स रिजल्ट व कटऑफ जारी, 15,934 अभ्यर्थी चयनित

Santosh Kumar | August 12, 2026 | 05:23 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार पुलिस रिजल्ट और कट-ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन प्रीलिम्स परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन प्रीलिम्स परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (बीपीएसएससी) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन/ऑपरेटर) के पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम और कट-ऑफ जारी कर दिया है। यह परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से परिणाम और कट-ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विंग में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) के 462 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 1,03,248 उम्मीदवारों की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई; प्रारंभिक लिखित परीक्षा में कुल 42,595 उम्मीदवार शामिल हुए।

Bihar Police ASI Result 2026: कुल 15,934 चयनित हुए

कदाचार और अन्य कारणों से 990 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया है। कुल 41,605 उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं।

परीक्षा में कम से कम 30% मार्क्स पाने वाले उम्मीदवारों को चुना गया है। मेरिट और आरक्षण श्रेणियों के आधार पर उपलब्ध रिक्तियों की संख्या से 20 गुना अधिक उम्मीदवारों को चुना गया है; कुल 15,934 चयनित हुए हैं।

Bihar Police ASI Cutoff 2026: बिहार पुलिस एएसआई प्री कटऑफ

1786534348139बिहार पुलिस एएसआई प्री कटऑफ (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

Also readBihar Police DET Admit Card 2026: बिहार पुलिस ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, 24 अगस्त से परीक्षा

Bihar Police ASI Operation Result 2026: मुख्य परीक्षा संबंधी निर्देश

बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन प्री परीक्षा में चुने गए उम्मीदवार ही मेंस में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा विज्ञापन संख्या 04/2026 में बताई गई शर्तों के अनुसार होगी, जिसके लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।

उम्मीदवारों को भर्ती के हर चरण में विज्ञापन संख्या 04/2026 में बताए गए नियमों का पालन करना होगा। आयोग ने कहा है कि प्रेस में प्रकाशित जानकारी में किसी भी तरह की प्रिंटिंग या टाइपिंग की गलती के लिए वह जिम्मेदार नहीं होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications