Bihar STET Answer Key 2024: बिहार एसटीईटी पेपर 1 आंसर-की जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | July 12, 2024 | 12:51 PM IST | 2 mins read
बिहार स्टेट आंसर-की 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 के पेपर 1 की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 12 जुलाई को जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के जरिए बिहार एसटीईटी आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की के साथ ही बीएसईबी ने परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है।
बिहार स्टेट आंसर-की 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके साथ ही अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वे बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती दे सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 पेपर 1 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से प्रति प्रश्न 50 रुपये की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद या अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी है।
Bihar STET Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 को डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Click here for Objection STET, 2024 Link पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पूछे अनुसार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन प्रदर्शित होगी, इसे डाउनलोड करें।
- उत्तर कुंजी में त्रुटि के मामले में अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Bihar STET Answer Key 2024: पेपर 2 की आंसर-की
जारी नोटिस के अनुसार अभ्यर्थी 12 से 15 जुलाई तक रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे और उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 2 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर की 17 जुलाई को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी पेपर 2 की उत्तर कुंजी को 20 जुलाई तक चुनौती दे सकते हैं।
बिहार एसटीईटी 2024 परीक्षा पेपर 1 के लिए 18 से 29 मई 2024 तक और पेपर 2 के लिए 11 से 20 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों का मूल्यांकन करके माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल