Bihar STET Admit Card 2024: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2024 आज होगा जारी, bsebstet2024.com से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 31, 2024 | 10:57 AM IST | 1 min read
बिहार एसटीईटी 2024 का तीसरा डमी एडमिट कार्ड 8 फरवरी 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी 31 जनवरी को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 का तीसरा डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा। बिहार बोर्ड ने यह जानकारी साझा की है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड 8 फरवरी 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इससे पहले, बोर्ड ने 18 जनवरी को दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी किया था। बीएसईबी ने कहा कि परीक्षा का तीसरा डमी एडमिट कार्ड 31 जनवरी से 8 फरवरी तक उपलब्ध होगा।
Bihar STET 2024 Admit Card- कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार बीएसईबी एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाएं।
-
तीसरे डमी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
Bihar STET 2024 Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
आगे की आवश्यकता के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
इसके साथ ही बोर्ड एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड में सुधार करा सकते हैं। बीएसईबी ने कहा कि छात्रों के लिए गलती सुधारने का यह आखिरी मौका है।
आपको बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) साल में दो बार बिहार एसटीईटी (Bihar STET 2024) आयोजित करता है। परीक्षा पेपर 1 (कक्षा 9-10) और पेपर 2 (कक्षा 11-12) दोनों के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाती है।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी परीक्षा 2024 में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक की आवश्यकता होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें