Bihar STET 2024: बिहार एसटेट परीक्षा आवेदन विंडो आज होगी बंद, bsebstet2024.com से करें रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | March 1, 2024 | 07:23 AM IST | 1 min read
बिहार एसटेट परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की आज अंतिम तिथि है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन विंडो 12 दिसंबर 2023 से 2 जनवरी 2024 तक खुली थी।
बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को सिंगल पेपर के लिए 960 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1440 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 760 रुपये और डबल पेपर के लिए आवेदन करने वालों को 1140 रुपये जमा करने होंगे।
BSEB STET 2024: पात्रता मानदंड
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या पीजी डिग्री के साथ-साथ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो, आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आयु में छूट बिहार बोर्ड एसटीईटी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
Also read BSEB Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं सपन्न, अब रिजल्ट का इंतजार
BSEB STET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से बीएसईबी एसटीईटी 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट www.bsebstet2024.com पर जाएं।
- Homepage पर Register New Candidate लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]Allahabad University Admission 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सीयूईटी यूजी स्कोर से होगा एडमिशन, विवि का फैसला
प्रशासन ने कहा कि संस्थान के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी यूजी के माध्यम से दिया जाएगा। बता दें कि सीयूईटी यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हो गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’