Bihar SLET Admit Card 2026: बिहार एसएलईटी एडमिट कार्ड sletregistration.cbrt.co.in पर जारी, परीक्षा 23 नवंबर से
Abhay Pratap Singh | November 17, 2026 | 09:56 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसएसईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा (SLET) 2026 के प्रवेश पत्र आज जारी कर दिए गए हैं। आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर बिहार एसएलईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार एलईटी 2026 परीक्षा 23 नवंबर से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बीएसईबी एसएलईटी हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बीएसईबी एसएसईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी हॉल टिकट में अपना नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा का नाम और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
बिहार एसएलईटी एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, प्रश्नपत्र में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पुस्कालय विज्ञान विषय से 100 प्रश्न और सामान्य ज्ञान विषय पर आधारित 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
BSEB SLET Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बीएसईबी एसएलईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले sletregistration.cbrt.co.in पर पर विजिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- हॉल टिकट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
बिहार एसएलईटी परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को क्रमशः 45.5% व 42.5% अंक लाने होंगे। एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों और महिलाओं के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी