Bihar Police SI Result 2026: बिहार पुलिस एसआई प्री रिजल्ट bpssc.bihar.gov.in पर जारी, 35837 कैंडिडेट चयनित
Abhay Pratap Singh | March 16, 2026 | 02:38 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस एसआई चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, पीईटी/पीएसटी और चिकित्सा परीक्षा चरण शामिल है।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या -05/2025 के अंतर्गत पुलिस उप निरीक्षक (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
बीपीएसएससी एसआई रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स 2025 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा 18 और 21 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक और कैटेगरी-वाइज रिक्तियां सहित अन्य विवरण शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह में कराई जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के तहत कुल पंजीकृत 10,36,702 अभ्यर्थियों में से प्रारंभिक परीक्षा में 7,26,231 कैंडिडेट शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में 35,857 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि 29,272 को कदाचार तथा अन्य कारणों से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।”
आयोग ने बताया कि, 6,96,959 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। ट्रांसजेंडर की 7 रिक्तियों के लिए 17 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। थर्ड जेंडर को छोड़कर अन्य सभी कैटेगरी की सभी रिक्तियां भरी गई हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,799 पदों को भरा जाएगा।
Bihar Police SI Prelims Result 2026: डाउनलोड चरण
बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बीपीएसएससी की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘बिहार पुलिस’ टैब पर क्लिक करें।
- “बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ जांचें और डाउनलोड करें।
- Ctrl+F की सहायता से रोल नंबर और कटऑफ अंक जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व