Bihar Police SI Mains Admit Card 2026: बिहार पुलिस एसआई मेंस एडमिट कार्ड जारी, 27 मई को परीक्षा
Saurabh Pandey | May 13, 2026 | 01:36 PM IST | 1 min read
बिहार पुलिस एसआई मेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड पर यदि फोटो साफ नहीं है या गायब है, तो आपको अपने साथ आवेदन फॉर्म में उपयोग की गई दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लानी होगी।
नई दिल्ली : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा के लिए ई-प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार 'Bihar Police' टैब पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आयोग किसी भी उम्मीदवार को डाक द्वारा प्रवेश-पत्र नहीं भेजेगा।
Bihar Police SI Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान-पत्र
बिहार पुलिस एसआई मेंस परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान-पत्र ले जाना अनिवार्य है। नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई भी एक साथ रख सकते हैं-
- मतदाता पहचान-पत्र (Voter ID)
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- पहचान के लिए अन्य सरकारी फोटो आईडी
Bihar Police SI Mains Admit Card 2026: डुप्लिकेट एडमिट कार्ड की सुविधा
यदि कोई उम्मीदवार किसी तकनीकी कारण से वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहा है, तो वह 22 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग के कार्यालय - बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 जाकर डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है। इसके लिए आपको आवेदन पत्र की पावती (Receipt) की फोटोकॉपी और एक वैलिड फोटो पहचान-पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।
Bihar Police SI Mains 2026: परीक्षा तिथि
बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पदों पर चयन के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।
|
पाली
|
रिपोर्टिंग समय
|
प्रवेश बंद होने का समय
|
परीक्षा की तिथि
|
|
पहली पाली
|
सुबह 8:30 बजे
|
सुबह 9:30 बजे
|
27.05.2026
|
|
दूसरी पाली
|
दोपहर 1 बजे
|
दोपहर 2 बजे
|
27.05.2026
|
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 1,182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, जानें पात्रता, आवेदन डेट
यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’