Bihar Police SI Main Exam 2023: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा कल, जानें एग्जाम से जुड़ी आयोग की अहम गाइडलाइंस
Santosh Kumar | February 24, 2024 | 08:52 AM IST | 2 mins read
बीपीएसएससी ने एसआई मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर पहले ही जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने एसआई मुख्य परीक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग कल यानी 25 फरवरी को मुख्य परीक्षा आयोजित करेगी। बीपीएसएससी ने मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह साढ़े 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
BPSC SI Main Exam Guidelines: जरूरी दिशानिर्देश
उम्मीदवार को नीचे बताए गए बीपीएससी एसआई मुख्य परीक्षा दिशानिर्देश का पालन करना होगा। जो इस प्रकार है-
- परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को वैध फोटो पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड के साथ जाना होगा।
- इसके अलावा परीक्षा प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य होगा।
- यदि प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है तो उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर आवेदन-पत्र के समरूप 2 फोटोग्राफ भी लाने होंगे।
- यदि ई-प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं कर सका है तो अपने आवेदन पत्र की रशीद की फोटोकॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ कार्यालय का दौरा करें।
- भविष्य के संदर्भ को ध्यान में रखते हुए आयोग ने उम्मीदवारों से परीक्षा के बाद भी एडमिट कार्ड सुरक्षित रखने को कहा है। बाद में आयोग द्वारा विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए इसकी मांग की जा सकती है।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ओएमआर शीट पर विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें। इसके लिए उम्मीदवारों को इस पर लिखे गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
सभी पात्र उम्मीदवार जो प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और Bihar Police SI Main Exam 2023 में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए 1275 रिक्तियां जारी की गई थीं। जिसके तहत चरण 1 की परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 25 जनवरी 2024 को घोषित किया गया। अब चरण 2 (मुख्य) परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी