Bihar OFSS 11th Admission 2026: बिहार ओएफएसएस 11वीं में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी, तिथियां जांचें
Abhay Pratap Singh | June 11, 2026 | 03:10 PM IST | 2 mins read
ओएफएफएस बिहार 3rd मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net/Higher-Education/index.html पर अपना नाम जांच सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं (इंटरमीडिएट) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से तीसरी चयन सूची जारी कर दी है। इस सूची में चयनित विद्यार्थियों को आवंटित शिक्षण संस्थान में 11 जून से 14 जून के बीच प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नोटिस में कहा गया कि, कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए तृतीय चयन सूची संबंधित शिक्षण संस्थानों को उनके लॉगिन आईडी पर भेज दी गई है। शिक्षण संस्थानों के अलग-अलग संकायों का कटऑफ प्रतिशत भी समिति की वेबसाइट ofssbihar.net जारी कर दी गई है।
OFSS Bihar 3rd Merit List 2026 -
बिहार ओएफएसएस 11वीं प्रवेश 2026 के लिए चयनित छात्र अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने हेतु यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, रिफ्रेंस आईडी/ बारकोड नंबर और मोबाइल नंबर की मदद से भी सूचना पत्र जांच सकते हैं। चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों को इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से भी भेजी गई है।
बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन ओएफएसएस तीसरी मेरिट सूची में शामिल छात्रों को आवंटित संस्थान में अपना नामांकन निर्धारित तिथि के दौरान अवश्य करा लेना चाहिए। समय-सीमा के भीतर प्रवेश नहीं लेने वाले छात्रों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इसके बाद ओएफएसएस के माध्यम से कोई अन्य चयन सूची जारी नहीं की जाएगी।
संस्थान द्वारा ओएफएसएस वेबसाइट में लॉगिन के माध्यम से सीट अपडेट किए जाने की अंतिम तिथि 15 जून है। स्पॉट एडमिशन से संबंधित सूचना बाद में दी जाएगी। किसी भी तरह की कठिनाई होने या स्पष्टीकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009/ 0612-2330051 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bihar OFSS 11th Allotment Letter 2026: आवंटन पत्र कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार ओएफएसएस अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- ओएफएसएस की वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल