Bihar NEET UG Counselling 2024: बिहार नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 शेड्यूल bceceboard.bihar.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 22, 2024 | 11:15 AM IST | 2 mins read
बिहार नीट यूजी काउंसलिंग चरण-1 के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया कल यानी 23 अगस्त से ऑनलाइन शुरू की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा बिहार नीट यूजी 2024 काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर बिहार नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है।
बिहार नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2024 थी। प्राधिकरण ने 21 अगस्त को बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2024 की मेरिट सूची भी जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी ही बिहार नीट यूजी 2024 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
राउंड 1 के लिए विकल्प भरने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण का आयोजन 23 अगस्त से 25 अगस्त तक किया जाएगा। राउंड 1 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम 27 अगस्त को जारी होगा। बिहार नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन दो चरणों और रिक्त सीटों के लिए अतिरिक्त मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा, प्रथम चरण के आवंटन आदेश को उम्मीदवार 28 अगस्त से 2 सितंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। दस्तावेज का सत्यापन और राउंड-1 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। राउंड के लिए प्रवेश रद्द करने की तिथि 3 से 4 सितंबर तय की गई है।
बिहार नीट काउंसलिंग के माध्यम से एमबीबीएस की 2,565 सीटों और बीडीएस की 243 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। बिहार नीट यूजी राउंड 2 शेड्यूल की घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द की जाएगी। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीसीईसीईबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar NEET 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को नीचे बताए गए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे:
- नीट एडमिट कार्ड 2024 की मूल प्रति।
- कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा की मार्कशीट/ प्रवेश पत्र/ सर्टिफिकेट।
- आवासीय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- पासपोर्ट साइज की 6 फोटो।
- बिहार नीट आवेदन पत्र 2024 का प्रिंटआउट।
- आधार कार्ड।
- अन्य आवश्यक दस्तावेज (जैसे पीएच प्रमाणपत्र)।
- नीट स्कोरकार्ड की प्रति।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार