Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल जारी, आज से पंजीकरण शुरू; शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | October 4, 2025 | 12:06 PM IST | 2 mins read
बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन-सह-विकल्प भरना/ आवेदन फॉर्म डेटा का संपादन 4 अक्टूबर से शुरू होगा और 9 अक्टूबर, 2025 को (रात 10:00 बजे) समाप्त होगा।
बिहार नीट यूजी 2025 राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी को 1200 रुपए और एससी/ एसटी/ डीक्यू को 600 रुपए का भुगतान (गैर-वापसी योग्य) पंजीकरण शुल्क के रूप में करना होगा। निजी कॉलेजों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस सभी उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपए है।
सरकारी मेडिकल, डेंटल और वेटरनरी कॉलेजों के लिए वापसी योग्य सुरक्षा राशि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपए और आरक्षित श्रेणी के लिए 5,000 रुपए निर्धारित है। वहीं, सभी वर्ग के उम्मीदवारों को प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 2,00,000 रुपए और प्राइवेट डेंटल कॉलेज में 50,000 रुपए सिक्योरिटी शुल्क जमा करना होगा।
Bihar NEET UG Counselling 2025 Round 3 Registration: पंजीकरण प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बिहार नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- आधिकारिक बीसीईसीईबी की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘ऑनलाइन पोर्टल यूजीएमएसी 2025’ पर क्लिक करें।
- नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- काउंसलिंग शुल्क व सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करें।
- चॉइस फिलिंग भरें और फीस रिसिप्ट व चॉइस स्लिप डाउनलोड करें।
Bihar NEET UG 2025 Round 3 Counselling Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां
बिहार मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 85% राज्य कोटा सीटों के लिए राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
बोर्ड की वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स पोस्टिंग
|
3 अक्टूबर, 2025 |
|
ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन-सह-विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि
|
4 अक्टूबर, 2025 |
|
पंजीकृत अभ्यर्थी द्वारा भुगतान के साथ ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि/आवेदन पत्र डेटा का संपादन
|
9 अक्टूबर, 2025 (रात 10:00 बजे तक)
|
|
भुगतान के साथ तीसरे राउंड के लिए सहमति/ इच्छा
|
4 से 9 अक्टूबर, 2025 (रात 10:00 बजे तक) |
|
विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि
|
9 अक्टूबर, 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
| रैंक कार्ड का प्रकाशन | 11 अक्टूबर, 2025 |
| राउंड 3 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 14 अक्टूबर, 2025 |
| राउंड 3 अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तिथि | 14 से 18 अक्टूबर, 2025 तक |
| दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश | 16 से 18 अक्टूबर, 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल