Bihar ITI Counselling 2026: बिहार आईटीआई काउंसलिंग चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू, राउंड 1 सीट आवंटन डेट 8 जुलाई
Santosh Kumar | June 23, 2026 | 02:41 PM IST | 2 mins read
बीसीईसीईबी द्वारा रैंक कार्ड का लिंक पहले ही सक्रिय कर दिया गया है। बिहार आईटीआईकैट परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने साल 2026 के लिए आईटीआई एडमिशन की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो ओपन कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ट्रेड्स और संस्थानों के लिए अपनी पसंद बताने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 1 जुलाई तय की गई है।
बीसीईसीईबी द्वारा रैंक कार्ड का लिंक पहले ही सक्रिय कर दिया गया है। बिहार आईटीआईकैट परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई। उम्मीदवार पोर्टल पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी पसंद बहुत सावधानी से भरें, क्योंकि बाद में बदलाव की गुंजाइश कम होगी। उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करना होगा।
Bihar ITICAT Counselling 2026: संतुष्ट होने पर चॉइस लॉक करें
उम्मीदवार चाहें तो अपनी चॉइस बदल सकते हैं। संतुष्ट होने पर चॉइस को लॉक कर दें। अगर दोबारा बदलना चाहते हैं, तो "अनलॉक चॉइस" बटन पर क्लिक करें और मोबाइल व ईमेल पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन के बाद बदलाव करें।
इसके बाद विकल्प को दोबारा लॉक करें। यदि समय पर लॉक नहीं करते हैं, तो आपका विकल्प स्वतः लॉक हो जाएगा और उसके बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। भरे गए विकल्पों का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
BCECE ITICAT Counselling 2026: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डेट
अभ्यर्थी 8 जुलाई को लॉग इन करके सीट आवंटन परिणाम देख सकेंगे। यदि अभ्यर्थी को आवंटित आईटीआई या ट्रेड पसंद नहीं आता है, तो उसे आवंटन आदेश डाउनलोड करते समय अगले राउंड में अपग्रेडेशन की इच्छा व्यक्त करनी होगी।
यदि कोई उम्मीदवार अपग्रेडेशन की इच्छा व्यक्त नहीं करता है, तो वह अगले दौर की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होगा। सीट मिलने के बाद, सभी को निर्धारित केंद्र पर जाकर अपने दस्तावेज़ों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
Bihar ITI Counselling 2026: बिहार आईटीआई काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार आईटीआई काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं-
|
कार्यक्रम |
तिथि |
|---|---|
|
बोर्ड की वेबसाइट पर रैंक कार्ड जारी |
पहले से अपलोड |
|
वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स जारी |
21 जून |
|
सीट आवंटन हेतु ऑनलाइन चॉइस फिलिंग शुरू |
22 जून |
|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की अंतिम तिथि |
1 जुलाई |
|
प्रथम चरण सीट आवंटन परिणाम जारी |
8 जुलाई |
|
प्रथम चरण के आवंटन आदेश डाउनलोड |
8 से 13 जुलाई |
|
प्रथम चरण दस्तावेज़ सत्यापन एवं प्रवेश |
11 से 13 जुलाई |
|
द्वितीय चरण सीट आवंटन परिणाम जारी |
17 जुलाई |
|
द्वितीय चरण के आवंटन आदेश डाउनलोड |
18 से 22 जुलाई |
|
द्वितीय चरण दस्तावेज़ सत्यापन एवं प्रवेश |
21 से 22 जुलाई |
अगली खबर
]NTA CUET UG Result 2026 LIVE: सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी @cuet.nta.nic.in; स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव, कटऑफ, टॉपर्स
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपने सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर तैयार किया गया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा