Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास की छत से गिरने पर छात्रा की मौत, विद्यार्थियों ने किया हंगामा
Press Trust of India | September 26, 2025 | 07:25 AM IST | 2 mins read
अधिकारियों ने बताया कि नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा सोनम कुमारी बुधवार रात छात्रावास की छत से कथित रूप से गिर गई थी।
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा की छात्रावास की छत से कथित रूप से गिरने की वजह से मौत हो गई। अधिकारियों ने घटना के बारे में बृहस्पतिवार को जानकारी दी। छात्रा की जान जाने के बाद आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया।
छात्रों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के अलावा कॉलेज की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा सोनम कुमारी बुधवार रात छात्रावास की छत से कथित रूप से गिर गई थी।
उन्होंने बताया कि छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने सोनम कुमारी को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया। इसके बाद छात्रों ने हंगामा किया।
छात्रों ने पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त
हंगामे के दौरान छात्रों ने एक पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और कॉलेज की संपत्ति में तोड़फोड़ की। इस बीच पुलिस के छात्रों पर लाठीचार्ज करने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
हालांकि, पीटीआई की ओर से वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अमित कुमार पटेल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों से लिखित शिकायत मिली है, जिस पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।’’
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]DU Ramanujan College News: रामानुजन कॉलेज प्रिंसिपल उत्पीड़न के आरोप में निलंबित, संकाय सदस्यों ने की शिकायत
शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी में एक संस्थागत जांच शुरू की गई है। शिकायतकर्ताओं में से एक कथित तौर पर एक पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी है। हालांकि, निलंबित प्रिंसिपल ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच