Bihar DElEd Counselling 2025: बिहार डीएलएड काउंसलिंग राउंड 2 मेरिट लिस्ट bsebdeled.com पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 21, 2025 | 02:50 PM IST | 1 min read
बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 राउंड 2 मेरिट लिस्ट में चयनित कैंडिडेट 21 दिसंबर से 26 दिसंबर, 2025 तक आवंटित संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 21 दिसंबर को बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 2 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर बिहार डीएलएड काउंसलिंग राउंड 2 मेरिट लिस्ट जांच सकते हैं।
बिहार डीएलएड काउंसलिंग मेरिट लिस्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार डीएलएड राउंड 2 मेरिट लिस्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, श्रेणी, जेंडर, प्राप्त अंक और आवंटित कॉलेज सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं।
Bihar DElEd Counselling 2nd Merit List 2025: डाउनलोड करें
बिहार डीएलएड 2025 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बीएसईबी डीएलएड की वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब, बिहार डीएलएड राउंड 2 मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
राउंड 2 मेरिट लिस्ट में चयनित कैंडिडेट 21 दिसंबर से 26 दिसंबर, 2025 तक दस्तावेज सत्यापन के बाद बिहार डीएलएड प्रवेश के लिए आवंटित संस्थान में जाकर दाखिला ले सकते हैं। बिहार डीएलएड राउंड 2 काउंसलिंग 2025 के लिए प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम रूप से सीट अपडेट 27 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा।
बिहार डीएलएड काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। बीएसईबी डीएलएड 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक खुली थी। अधिक जानकारी के लिए बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar DELED 2025 Counseling: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 में आवंटित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी:
- बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025
- बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 2025
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- चरित्र प्रमाण पत्र (ओरिजनल)
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज के फोटो (आदि)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र