Bihar DELEd 2025 Registration: बिहार डीएलएड रजिस्ट्रेशन डेडलाइन 5 फरवरी तक बढ़ी, जानें आवेदन शुल्क, पात्रता
Santosh Kumar | January 29, 2025 | 10:41 PM IST | 1 min read
बीएसईबी डीएलएड 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया है।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने एक बार फिर बीएसईबी डीएलएड 2025 रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि आज यानी 29 जनवरी तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com के माध्यम से 5 फरवरी, 2025 तक बीएसईबी डीएलएड 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
बीएसईबी डीएलएड 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया है। बीएसईबी बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर यह घोषणा की है।
Bihar DELEd 2025 Registration: छात्र हित में तिथि बढ़ाने का निर्णय
इससे पहले बिहार डीएलएड 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 जनवरी तय की गई थी। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि तारीख बढ़ाने का फैसला छात्रों के हित में लिया गया है। बाकी सभी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स सत्र 2025-2027 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 17 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। प्रवेश परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही बीएसईबी द्वारा की जाएगी।
Also read NIRF Rankings 2025: बीआर अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 के लिए कराया पंजीकरण
BSEB DELEd 2025 Registration: आवेदन शुल्क, पात्रता
बीएसईबी बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए, सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 960 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 760 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।
जिन छात्रों ने 50% (एससी / एसटी 45%) अंकों के साथ कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण की है या इंटर 2025 परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे बिहार डीएलएड के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार डीएलएड परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]CBSE 10वीं-12वीं के छात्रों और अभिभावकों के लिए 1 फरवरी से शुरू करेगा फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग
यह पहल परीक्षा अवधि के दौरान छात्रों की मदद करने के लिए की गई है। यह निःशुल्क सेवा छात्रों और अभिभावकों के लिए दो बार यानी परीक्षा के दौरान और परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल