Bihar News: बिहार मंत्रिमंडल ने सभी भर्ती परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 रुपये शुल्क को मंजूरी दी
Santosh Kumar | August 19, 2025 | 03:18 PM IST | 1 min read
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पटना: बिहार मंत्रिमंडल ने राज्य में सभी भर्ती परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 रुपये के एकसमान शुल्क के प्रस्ताव को मंगलवार (19 अगस्त) को मंजूरी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर इस संबंध में सरकार की योजनाओं की घोषणा की थी। सीएम ने पोस्ट में लिखा कि युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए सरकार निरंतर कदम उठा रही है।
अब राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का शुल्क घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया गया है। यह नियम बीपीएससी, बीएसएससी, तकनीकी सेवा आयोग, पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग और केंद्रीय सिपाही चयन बोर्ड पर लागू होगा।
इसके अलावा आज (19 अगस्त) राज्य मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत नालंदा के राजगीर शहर में दो पांच सितारा होटल और वैशाली में एक पांच सितारा रिसॉर्ट के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]NCTE Vacancy: एनसीटीई ने 2019 से शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारियों की कोई स्थायी भर्ती नहीं की: संसदीय समिति
समिति ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित केन्द्रीय विद्यालय (केवी) और जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी 30 से 50 प्रतिशत तक पद खाली हैं।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल