Bihar ECG Technician Final Result 2026: बिहार ईसीजी टेक्नीशियन फाइनल रिजल्ट btsc.bihar.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | July 17, 2026 | 01:51 PM IST | 1 min read

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने ईसीजी टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने ईसीजी टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने ईसीजी टेक्नीशियन का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट कुल 242 ईसीजी टेक्नीशियन पदों के लिए जारी किया गया है, जिसमें से 100 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना फाइनल सिलेक्शन स्टेटस, कैटेगरी-वाइज वैकेंसी की जानकारी और कट-ऑफ की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बीटीएससी ईसीजी टेक्नीशियन भर्ती फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, पिता का नाम, जेंडर, जन्मतिथि, कैटेगरी, समेकित मेरिट संख्या, चयनित कैटेगरी और गृह जिले की जानकारी शामिल होगी।

इस भर्ती में ईसीजी टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर सहायक, ड्रेसर के पद शामिल हैं। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने ईसीजी टेक्नीशियन का परिणाम घोषित किया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, जिले का नाम सहित अन्य डिटेल्स शामिल हैं।

Bihar ECG Technician Final Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Result' या 'Latest Notification' सेक्शन में जाएं।
  3. अब ईसीजी टेक्नीशियन फाइनल रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
  5. इसके बाद 'लॉगिन' या 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  6. बीटीएससी ईसीजी फाइनल रिजल्ट या मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  7. बीटीएससी ईसीजी फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

Also read RSMSSB Upper Primary School Teacher DV Dates: पात्रता जांच व डीवी 21 जुलाई से, 4,766 उम्मीदवारों की सूची जारी

Bihar ECG Technician Final Result 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
चयनित उम्मीदवारों की संख्या
अनारक्षित (UR)
76
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
16
अनुसूचित जाति (SC)
2
अनुसूचित जनजाति (ST)
00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
4
पिछड़ा वर्ग (BC)
2
पिछड़े वर्गों की महिला (WBC)
00
कुल
100
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]